遇见数据集

रामदरश मिश्र की आलोचना दृष्टि * घनश्याम चौहान

收藏
Zenodo2026-01-12 更新2026-05-26 收录
官方服务:

资源简介:

डॉ० रामदरश मिश्र जी की गिनती सर्वाधिक ग्राह्य एवं पठनीय रचनाकारों में होती है, उनकी रचनाओं में सतत सार्वभौमकि दृष्टि समाहित है। मिश्र जी ऐसे रचनाकार हैं, जिन्होंने अपने लेखन को पहले जिया फिर कलमबद्ध किया। इनकी रचनाएँ मात्र किलिष्ट वाग्जाल न होकर मन के भीतर से निर्झर की भांति निःसृत होती है। कविता लेखन से शुरु हई उनकी सहज संवेदी सृजनात्मकता ने हिन्दी साहित्य की लगभग सभी विधाओं को गहराई से स्पर्श किया है। मिश्र जी ने आलोचना के क्षेत्र में हिन्दी साहित्य को नई दिशा दी है। उन्होंने हिन्दी उपन्यासः एक अंतर्यात्रा, हिन्दी कहानीः अन्तरंग पहचान और हिन्दी कविताः आधुनिक आयाम जैसी कृतियों के माध्यम से हिन्दी साहित्य की प्रवृतियों उसके रूपान्तरण और वैचारिक विकास का विश्लेषण किया है। मिश्र जी की आलोचना में कठोरता नहीं बल्कि सहानुभूति और समझ है। इस संबंध वे स्वयं लिखते हैं कि, "जब कोई बड़ी सृजनशील प्रतिभा समालोचना में हाथ डालती है, तब उसके लिए केवल यही संभव होता है कि वह समालोचना को ही सृजनात्मक कर्म बना दे। मिश्र जी साहित्य को जीवन से जोड़कर देखते है। वे स्वयं को मूलतः एक सर्जक मानते हैं। उनकी आलोचना में रचनात्मकता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। नाटक को छोड़कर हिन्दी साहित्य की लगभग सभी प्रमुख विधाओं की प्रवृत्तियों और रचनाओं का उन्होंने गहन मूल्यांकन किया है। उनकी आलोचना साहित्य की सही समझ को विकसित करने का प्रयास करती है। वह न तो विचारों और शब्दों के जटिल जाल में उलझती है और न ही पाठक को उलझाती है. बल्कि रचनाओं से रचनात्मक संवाद स्थापित करते हुए पाठक और कृति के बीच सेतु का कार्य करती है।

拉姆达什·米什拉(Dr. Ramdarash Mishra)博士堪称印地语文坛最具影响力与可读性的创作者之一,其作品始终贯穿着普世性的视野。米什拉先生是一位先以生命体悟书写、再以笔墨留存的创作者,其作品绝非空洞的辞藻堆砌,而是如心灵深处涌出的清泉般自然流淌而出。他从诗歌创作起步,与生俱来的共情式创作才情,几乎触及了印地语文学的所有体裁领域。米什拉先生为印地语文学批评领域开辟了全新的方向:他凭借《印地语小说:一场内在之旅》《印地语短篇小说:内在的自我认知》《印地语诗歌:现代维度》等著作,系统剖析了印地语文学的发展脉络、形式演变与思想迭代。米什拉先生的批评文风从不尖锐刻薄,而是充满了共情与理解。就此他曾自述:"当一位卓越的创作型人才投身批评事业时,他唯一能做的,便是将批评本身转化为一项创造性的工作。"米什拉先生始终将文学与现实人生相联结,他自视为一名纯粹的创作者,因此其批评文字中鲜明地彰显着创作性的特质。除戏剧体裁外,他已对印地语文学几乎所有主流体裁的发展趋势与代表作品展开了深度评析。他的批评始终致力于引导读者建立对文学的正确认知,既不会陷入思想与辞藻的复杂迷局,也不会让读者感到困惑。相反,他通过与作品建立创造性的对话,搭建起读者与文本之间的沟通桥梁。

创建时间:
2026-01-12
二维码
社区交流群
二维码
科研交流群
商业服务